खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । एक नवविवाहित दम्पत्ति कार चोरी कर हनीमून पर निकल तो गया लेकिन वापस आते ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए और अब दोनों  जेल की हवा खा रहे हैं । प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के मंगलपड़ाव चौकी क्षेत्र में बीते दिनों कार चोरी हुई थी। इधर पुलिस ने इसका खुलासा किया है। आरोपी महिला ने कार  की चांबी चोरी कर पति को सौंपी थी। इसके बाद दोनों कार से हनीमून मनाने के लिए निकल पड़े। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया है।

ALSO READ:  मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर के वार्षिक समारोह में हुए शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम, हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशीष नैथानी थे समारोह के मुख्य अतिथि,

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मूल निवासी खूंट धामल अल्मोड़ा व हाल जजी कोर्ट बृजविहार कालोनी निवासी की कार 24 फरवरी को चोरी हो गई। इधर शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी ।

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी सैफिया की मस्जिद, सिविल लाइन मुरादाबाद निवासी वर्तमान में चोरगलिया रोड हल्द्वानी में अपने पिता के साथ दूध की डेयरी चलाता था। इसी बीच उसकी मुलाकात बनभूलपुरा निवासी युवती से हुई। स्वजनों की अनुमति के बिना दोनों ने निकाह कर लिया था और हनीमून मनाने के लिये कार चुराई गई । मंगलवार को वापस लौटने पर पुलिस ने उन्हें गौला पुल के पास डंपिंग जोन से मय कार गिरफ्तार कर लिया। टीम में कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत, एसआई रविंद्र राणा, कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला, अशोक कुमार, कुंदन कठायत, मोहन जुकरिया, घनश्याम रौतेला व वंशीधर जोशी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page