नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के शनिवार को पहली बार नैनीताल आगमन पर उक्रांद नेताओं ने पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जन्तवाल के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया ।

नैनीताल क्लब में आयोजित स्वागत समारोह में केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि उत्तराखंड को सिर्फ उत्तराखण्ड क्रान्तिदल ही बचा सकता है । आज राज्य की जनता की नजर उत्तराखण्ड क्रांति दल पर लगी है । इस राज्य की बेहतरी, युवाओं का रोजगार, पलायन के सवालों का समाधान सिर्फ उक्रांद के पास है । डॉ नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि आज राज्य की जनता उक्रांद के पक्ष में लामबंद हो रही है ।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रताप चौहान ने की । दल के केन्द्रीय उपाध्यक्ष भुवन जोशी ने कहा कि युवाशक्ति अब उक्रांद के साथ जुड़कर इस राज्य को विकास में सहयोग करें ।
प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के प्रति अभिभावक चिंतित हैं । जिस प्रकार अंकिता भण्डारी हत्यकांड में सत्ता से जुड़े लोगों के नाम उजागर हो रहे हैं, उससे जनता उक्रांद की ओर आशावादी नजरों से देख रही है। बैठक में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष गणेश काला, पंकज व्यास, केन्द्रीय महामंत्री, बहादुरसिंह रावत, केंद्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रकाश जोशी, रवि वाल्मिकी, हरीश अधिकारी, मोहन काडपाल, हरीश मेवाड़ी, पान सिंह सिजवाली, बी एस मेहता, श्याम नेगी, लीला बोरा, मोहन नेगी, वीरेन्द्र जोशी, मनोज साह, लोकेश वर्मा, हेमचन्द्र वारियाल, खीमराज, गोविंद घस्याल, सज्जन साह, चन्द्र प्रकाश साह, नन्दन बोरा, राजेन्द्र खैरवाल,जयशंकर व्यास,विजय साह आदि उपस्थित थे ।


