खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीताल में कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य ने विगत दिवस  जनसभा सम्बोधित कर सभा स्थल के सामने पुराने साथी भाजपा कार्यताओं को देखा तो उन्हें गले से लगा लिया। संजीव का यह व्यवहार देख जनसभा देखने पहुंचे लोग गदगद नजर आए।
सोमवार को मल्लीताल राम सेवक सभा प्रांगण में कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य ने जनसभा को सम्बोधित किया। सभा स्थल के सामने भाजपा का चुनाव कार्यालय है और सभा के बाद संजीव आर्य जब भाजपा चुनाव कार्यालय के सामने से गुजरे तो भाजपा कार्यकर्ताओं को देख खुद को रोक नहीं पाए।  उन्होंने पहले हाथ जोड़कर भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। फिर भाजपाई साथियों को गले से लगा लिया ।  भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी संजीव को पूरा सम्मान दिया।  वहां मौजूद लोग संजीव व भाजपा कार्यकताओं के इस सम्मान के रिश्ते की चर्चा करते रहे।  कांग्रेस की जनसभा  के दौरान भाजपा ने अपना थीम सॉंग नही  बजाया और कांग्रेस की सभा पूरी होने के बाद ही भाजपा  कार्यालय के बाहर पार्टी का थीम सौंग बजाया गया ।
——————–

You cannot copy content of this page