खबर शेयर करें 👉

 

बेतालघाट । बेतालघाट कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने करन माहरा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष व भुवन कापड़ी को उपनेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया।

सोमवार को बेतालघाट स्थित शिव मंदिर प्रांगण में प्रदेश महासचिव आईटी सेल शेखर दानी व महिला मोर्चा अध्यक्ष चंपा बोहरा के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशियां व्यक्त की।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यशपाल आर्य कांंग्रेस के बेहद वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाने से कांंग्रेस पार्टी को काफी मजबूती मिली है। वक्ताओं ने कहा कि करन माहरा जैसे ऊर्जावान युवा व्यक्तित्व को प्रदेश कांंग्रेस का अध्यक्ष बनाये जाने से कांग्रेसजनों में बेहद उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा,उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। साथ ही शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

ALSO READ:  वीडियो -- नैनीताल में मूसलाधार बारिश, स्कूली बच्चों की हुई फजीहत,

वक्ताओं ने कहा कि करन माहरा जैसे युवा व्यक्तित्व को प्रदेश कांग्रेस की कमान देने से कांग्रेसजनों में एक नयी ऊर्जा का संचार हुआ है तथा निश्चित रूप से नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के युवा जोश, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के अनुभव व उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी के कुशल नेतृत्व से उत्तराखंड में कांंग्रेस मजबूती के साथ उभर कर सामने आयेगी।

ALSO READ:  बधाई -:उत्तराखंड पी सी एस 2024 का अंतिम परिणाम घोषित, डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी सहित विभिन्न पदों के लिए चुने गए अभ्यर्थियों की सूची

इस दौरान नवीन जोशी, प्रदीप पन्त, गणेश तिवारी, के एस जलाल, तरूण कोहली, मंजू पंत, एन के आर्य, कमला बोहरा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page