खबर शेयर करें 👉

डी एस बी परिसर में बी एस सी द्वितीय वर्ष की छात्रा  द्वारा शनिवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतका का फोन अपने कब्जे में लेकर फोन की कॉल डिटेल जांची है । कॉल डिटेल के अनुसार छात्रा की अंतिम बार जिन नम्बरों में बात हुई है पुलिस उनसे संपर्क कर रही है ।

ALSO READ:  पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण मिलने पर कुमाऊं विश्व विद्यालय ने उनके सम्मान में किया भव्य समारोह का आयोजन, इस सम्मान से अभिभूत हुए श्री कोश्यारी ।

उल्लेखनीय है कि उधमसिंहनगर व रामपुर जिले के सीमावर्ती गांव गोकुलनगरी में शनिवार की रात उप्रीति। हलधर उम्र 21 वर्ष पुत्री उत्तम हलधर ने अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी । मृतका डी एस बी परिसर नैनीताल में बी एस सी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी । वह तीन दिन पहले ही नैनीताल से अपने घर गई थी । शनिवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में चले गई थी और रात में ही अपने कमरे में फांसी में लटकी मिली । गांव के निकटवर्ती पुलिस चौकी रुद्रविलास के चौकी प्रभारी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया साथ ही मृतका का फोन कब्जे में लेकर उसकी कॉल डिटेल देखी और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page