खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है जहां पति की आशिक मिजाजी का विरोध करना उसकी पत्नी और सास को भारी पड़ गया। पति ने घर में सोते हुए अपनी पत्नी और सास की पाटल से हमला कर हत्या कर दी और फरार हो गया। हत्यारोपी ने इस हत्याकांड की सूचना स्वयं  अमरोहा निवासी बहन को दी, जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है  कि रविवार को मौहल्ला नत्था सिंह, पंडो वाला कुएं के पास रहने वाले निखिल उर्फ सोनू मामा पुत्र कैलाश नाथ वैद्य के घर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़कर छानबीन शुरू की। अन्दर दाखिल हुई पुलिस ने कमरों का नजारा देखा तो हक्की-बक्की रह गयी। घर के एक कमरे में निशू (35 पत्नी सोनू वर्ष) तो दूसरे कमरे में नीशू की मां जयंती देवी की लाश पड़ी थी। डबल मर्डर की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। सूचना मिलने पर मृतका निशू के पिता वीर सिंह, भाई अशोक और बहन पिंकी भी वहां आ गये। मृतका निशु  के पिता ने बताया कि सोनू एक हफ्ते पहले एक लड़की को घर पर लाया था । जिस पर सोनू का अपनी पत्नी व सास से गहरा विवाद हुआ था । आरोप है कि सोनू अक्सर अलग अलग लड़कियों के साथ घूमता था जिससे परिवार में कलह रहती थी । आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है ।

You missed

You cannot copy content of this page