खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य ने कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य को 8 हजार मतों से पराजित कर 2017 की जीत का बदला भी चुकाया है । 2017 में सरिता आर्य कांग्रेस प्रत्याशी और संजीव आर्य भाजपा प्रत्याशी थे । तब संजीव आर्य ने सरिता आर्य को 7 हजार मतों से पराजित किया था । 2017 में संजीव आर्य को 30036 व सरिता आर्य को 22789 मत मिले थे । तब निर्दलीय हेम आर्य को 5505 मत मिले । लेकिन इस बार वे आप से लड़े और अपना पिछला रिकार्ड बरकरार नहीं रख पाए ।
 भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य की जीत पर यहां पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है । सुबह मतगणना शुरू होते ही जब सरिता आर्य बढ़त बनाने लगी तो पार्टी कार्यकर्ता सड़कों में निकल आये और जगह जगह आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया जाने लगा । दोपहर में भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य नैनीताल पहुंची और वे कार्यकर्ताओं के साथ जीत के जश्न में शामिल हुई । जिसके बाद वे जीत का प्रमाण पत्र लेने हल्द्वानी चले गई और शायं को पुनः नैनीताल पहुंची । इस दौरान उनका जगह जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया ।
 यहां पार्टी कार्यकर्ता शहर के विभिन्न स्थानों में जमा हुए थे और अबीर गुलाल उड़ाकर जीत के जश्न में सरोबार हो रहे थे।  जगह जगह कार्यकर्ताओं ने मिठाई भी बांटी ।
ALSO READ:  बेतालघाट मेले में हुआ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जोरदार स्वागत, रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई ।

You missed

You cannot copy content of this page