खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी कोतवाली में मंगलवार को उस समय मजमा लग गया जब एक महिला ने अपने पति को एक साथ कई थप्पड़ जड़ दिए । आक्रोशित इस महिला को महिला पुलिस कर्मी ने अलग किया और उन्हें खूब लताड़ लगाई । बताया जाता है कि1 साल पहले पीलीभीत निवासी एक व्यक्ति की शादी हल्दूचौड़ महिला के साथ हुई थी । शादी के बाद पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि मामला महिला हेल्पलाइन तक पहुंच गया। पत्नी ने महिला हेल्पलाइन हल्द्वानी में अपने पति के खिलाफ शिकायत की थी और आज पति तारीख पर आया था । तारीख के बाद जैसे ही पति पत्नी थाने से बाहर निकले तो पत्नी ने और उसके परिजनों ने पति की जमकर पिटाई कर दी ।

You missed

You cannot copy content of this page