खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। मन्नू महारानी चौराहे में स्कूटी से घर की तरफ जा रही महिला की बाइक सवार ने टक्कर मार दी । जिससे महिला घायल हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों द्वारा महिला को तत्काल में बीडी पांडे अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। उपचार के पश्चात महिला को घर भेज दिया गया
जानकारी के अनुसार नगर के मल्लीताल स्थित ओकपार्क निवासी 39 वर्षीय एक महिला अपनी स्कूटी से घर की तरफ जा रही थी ।  तभी मन्नू महारानी के पास तेज रफ्तार से आ रही बाइक सवार युवक ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से  महिला अपनी स्कूटी सहित सड़क की दूसरी तरफ जा गिरी और  महिला चोटिल हो गई। जिसके बाद राहगीरों द्वारा तत्काल महिला को उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल लाया गया।इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर कंचन ने बताया कि महिला को गिरने के दौरान हल्की चोट आई हैं जिसके बाद महिला को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है।
ALSO READ:  रामगढ़ विकासखंड के ग्राम हली (शेरा) में तीन वर्ष पूर्व आई आपदा के बाद आपदा राहत में निर्माणाधीन नाले का निर्माण आधे में ही छोड़ा गया, भाजपा नेता हेम आर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन,

You missed

You cannot copy content of this page