खबर शेयर करें 👉

भीमताल। भीमताल थाना पुलिस ने महज 24 घंटों के अंतराल में चोरी हुई दो बाइकों की बरामदगी के साथ ही अंतर्जनपदीय मोटर साइकिल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसी के साथ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र अंतर्गत मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में थाना भीमताल में 18 मार्च को अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त चोरी हुई की घटना का एसएसपी नैनीताल द्वारा स्वयं संज्ञान लेते हुए चोरी की घटना का शीघ्र पता लगाने के लिए अधिकारी गणों को निर्देशित किया गया। क्षेत्राधिकारी भवाली नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण एवं एसओ विमल कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना स्तरीय पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा बाइक चोरी की घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जिसकी सहायता से बाइक चोरी में शामिल तीन संदिग्धों की गहनता के साथ पुलिस पूछताछ करते हुए संपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर बाइक चोरी की घटना में शामिल सूरज कुमार निवासी ग्राम लदफोड़ा पदमपुरी थाना मुक्तेश्वर, हेम कुमार व राहुल आर्य निवासी खेड़ाखान पस्तोला को भीमताल थाना क्षेत्र से चोरी की मोटरसाइकिल यूके 04 जी 5794 प्लेटिना तथा यूए 04 सी 9237 को मय बाइक गिरफ्तार कर चोरी की घटना का 24 घंटों में खुलासा कर दिया गया। न्यायालय के आदेशानुसार अभियुक्त गणों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। पुलिस टीम में एसओ विमल मिश्र उप निरीक्षक अरुण सिंह राणा, भुवन चंद्र जोशी, सिपाही चंद्र सिंह बोरा व कुलदीप चौधरी शामिल रहे।

ALSO READ:  बेतालघाट मेले में हुआ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जोरदार स्वागत, रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई ।

 

You missed

You cannot copy content of this page