खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट स्कूल की पूर्व छात्रा और नवोदित लेखिका अपराजिता कोटलिया की प्रथम पुस्तक “द मैन बिहाइंड माई फादर” का विमोचन मंगलवार को भूगर्भ विभाग के सभागार में कुमाऊं विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो.दीवान सिंह रावत ने किया। इस मौके पर कुलपति प्रो.रावत ने कहा कि अपराजिता द्वारा लिखी गई यह पुस्तक प्रेरणादाई व सराहनीय है ।
   यह पुस्तक अपराजिता कोटलिया ने अपने दिवंगत पिता व प्रसिद्ध भूविज्ञानी प्रोफेसर बहादुर कोटलिया के जीवन, व्यक्तित्व और समाज में उनके अमूल्य योगदान को समर्पित है। प्रो. कोटलिया एक प्रतिष्ठित भू-विज्ञानी, राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद और अनेक पीढ़ियों के छात्रों के प्रेरणास्रोत व मार्गदर्शक रहे हैं।
​लेखिका अपराजिता के अनुसार, यह पुस्तक केवल संस्मरण नहीं, बल्कि विरासत, स्मृति और पिता-पुत्री के अटूट संबंध का उत्सव है। उन्होंने अपने पिता को करीब से जानने वाले लोगों, सहयोगियों, मित्रों और विद्यार्थियों से संवाद कर इस पुस्तक के माध्यम से एक शिक्षक, वैज्ञानिक, मार्गदर्शक और सबसे बढ़कर एक स्नेहमयी पिता की कहानी को जीवंत रखने का प्रयास किया है।
लोकार्पण के इस अवसर पर अपराजिता की माता व वरिष्ठ अधिवक्ता मंजू कोटलिया,  दर्जा राज्य  मंत्री शांति मेहरा, विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रोफेसर,
​प्रो. राजीव उपाध्याय (विभागाध्यक्ष),प्रो. संतोष कुमार,​प्रो. सी. सी. पंत,प्रो. ए. के. शर्मा,डॉ. दीपा आर्या,डॉ. मनीषा सांगुड़ी,डॉ. तनुजा देऊपा,डॉ. संतोष जोशी,डॉ.अलेक्जेंडर एस. क्हेत्रिमयुम, अभिषेक कोहली, अली रज़ा, दिवाकर बावरी,डॉ. मौलिश्री जोशी, ऋषिराज कौर, प्रमोद खाती, मनीष कुमार, मोहित जोशी,परिसर निदेशक,प्रो. नीता बोरा,प्रो.चंद्रकला रावत, प्रधानाचार्या तारा बोरा,डॉ. मनोज बिष्ट,विनीता बिष्ट,
​प्रीति शर्मा,​रेखा पंत, इन्दिरा वाल्दीया,अविजीत कोटलिया,कुंदन कोटलिया,ऐश्वर्या बिष्ट आदि मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page