खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । आम आदमी पार्टी नगर इकाई  की एक बैठक आज पार्टी कार्यालय मल्लीताल में आयोजित की गई । जिसमें पार्टी  प्रत्याशी डा भुवन आर्यों के पक्ष में चलाये जा प्रचार अभियान की रणनीति पर व्यापक रूप से चर्चा की गई । बैठक में  पार्टी  पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी के पक्ष में जनता में सकारात्मक माहौल है, और जो वादे आम आदमी पार्टी ने उत्तराखण्ड की जनता के हितों के लिए किये है, उससे आम जनता में उत्साह का माहौल है । बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने समस्त कार्यकर्ताओं से पार्टी  प्रत्याशी के पक्ष में घर घर में जाकर व्यापक स्तर पर प्रचार अभियान शुरू करने की अपील की । बैठक का संचालन नगर महामंत्री महेश आर्या द्वारा किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद सहदेव, किशन लाल, नईम अहमद, राजेन्द्र प्रसाद, सुनील कुमार, सन्नी सेलवान, विद्या देवी, उपेंद्र बेदी, सूरज कुमार, आदित्य पंत, सूरज रावल, राहुल कुमार, हिमांशु, राजा, नवीन चद्रं उप्रेती आदि  उपस्थित थे

You missed

You cannot copy content of this page