खबर शेयर करें 👉

लम्बे समय से फरार चल रहे गुलर गोजी जसपुर उधमसिंहनगर के पूर्व प्रधान व यूथ कांग्रेस नेता नईम अहमद पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है । उसके खिलाफ जनवरी में आई पी सी की धारा 420,467,468 व 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया है ।

ALSO READ:  नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के सचिव व जी एम कुमाऊं मंडल विकास निगम बदले गए ।

गांव के ही त्रिलोचन फौजी ने पूर्व में जिले के एस एस पी को शिकायती पत्र भेजकर कहा था कि गूलर गोजी के 2014 में प्रधान बने नईम अहमद ने  फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वर्ष 2014 में ग्राम प्रधान बने । उनकी पत्नी वर्तमान में प्रधान पति  हैं । इस शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद फरार हुए पूर्व  ग्राम प्रधान पर उधम सिंह नगर जिले के पुलिस कप्तान ने  25000 का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस टीम के द्वारा प्रधान पति की तलाश में दबिश दी जा रही है।

ALSO READ:  बेतालघाट मेले में हुआ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जोरदार स्वागत, रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई ।

You missed

You cannot copy content of this page