खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। शुक्रवार को अपरान्ह में गांधी चौक तल्लीताल में बाप बेटे में झगड़ा होने लगा और  मामला  हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान बाप बेटे में लात घुसा चलने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शांत करने का प्रयास किया । लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं थे। पुलिस दोनों को गिरफ्तार करके थाने ले गई और  अभियुक्त मोहन टम्टा 55 पुत्र बालीराम टम्टा, और शुभम टम्टा 23 पुत्र मोहन टम्टा निवासी ताकुला के खिलाफ धारा 151, 107, 116 सी आर पी सी में मुकदमा पंजीकृत कर दोनों को न्यायालय में पेश किया। शांति भंग कर रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक त्रिवेणी जोशी, कॉन्स्टेबल चनीराम, अमित कुमार गहलोत और
 चीता मोबाइल  प्रभारी शिवराज सिंह राणा मौजूद थे।

You cannot copy content of this page