खबर शेयर करें 👉

(रिपोर्ट -: राधा चंद्रा )भिकियासैंण। सल्ट के नव निर्वाचित विधायक महेश जीना के सबसे बड़े भाई रमेश जीना का शुक्रवार शांय  दिल्ली में निधन हो गया है। इससे पूर्व अक्टूबर नवम्बर 2020 में उन के छोटे भाई सुरेन्द्र जीना व उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था।
रमेश जीना के निधन की खबर पाकर
विधायक महेश जीना सल्ट में अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिल्ली को रवाना हो गये हैं और कल होने वाली सभी मंडलों की बैठक  स्थगित कर दी गयी है। श्री जीना के बड़े भाई रमेश जीना वर्तमान में वैशाली में परिवार के साथ रहते थे।
उनके निधन पर सल्ट विधान सभा सहित रानीखेत विधान सभावासियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। स्याल्दे के मंडल अध्यक्ष पूरन रजवार सहित सभी मंडलों के अध्यक्षों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर सुनते ही उनके शुभ चिन्तकों ने दिल्ली वैशाली रवानगी शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page