नैनीताल ।  विगत रात्रि रामगढ़ के नैकाना के पास एक कार के नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

 

बुधवार सुबह कार नदी में गिरे होने की ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान  को सूचना दी। प्रधान पति रोहित ने रामगढ़ चौकी को घटना बताई। जिसके बाद पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा कार में फँसे व्यक्ति को निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

जानकारी के अनुसार रामगढ़ नेकाना निवासी गोविंद सिंह कार्की 48 पुत्र स्व. देव सिंह कार्की बीती रात 12 बजे कार से घर जा रहा था। नेकाना पुल के पास अनियंत्रित होकर कार 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। गोविंद कार में अकेला था। रात का समय होने से किसी को दुर्घटना का पता नहीं लग पाया। सुबह प्रधान पति व ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व ग्रामीणों ने मिलकर नदी से बाहर निकाला। जिसके बाद रामगढ़ सीएचसी ले जाया गया। रोहित नेगी ने बताया गोविंद के तीन बच्चे माता व पत्नी घर में है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव कांडपाल ने बताया कि अस्पताल आने से पहले व्यक्ति की मौत हो गई थी। रामगढ़ चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि शव वाहन में फंसा था। रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया। पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page