खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  न्यू क्लब, नैनीताल द्वारा आयोजित न्यू क्लब ओपन लॉन टेनिस टूर्नामेंट शनिवार से शुरू हो गया । प्रतियोगिता समापन रविवार को होगा ।
   प्रतियोगिता के संयोजक अमर जगाती व  वीरेन्द्र साह ने बताया कि प्रतियोगिता में नैनीताल और हल्द्वानी के 4 टीमों ने प्रतिभाग कर रही हैं  और प्रत्येक टीम में 6 सदस्य शामिल हैं । रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल खेला जाएगा। आज पहले दिन टीम शिवेश्वर राज 12 अंकों साथ प्रथम स्थान पर रही ।
मैच की अंपायरिंग योगेश साह, कमलेश तिवारी द्वारा की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ न्यू क्लबक वरिष्ठ सदस्य राजीव लोचन साह द्वारा किया गया। न्यू क्लब के सचिव रितेश साह ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्थानीय स्तर पर लॉन टेनिस को प्रोत्साहित करे हेतु हर वर्ष न्यू क्लब द्वारा आयोजित की जाती हैं।

You missed

You cannot copy content of this page