खबर शेयर करें 👉

*दिनांक 23/11/2025 रविवार को श्री कैंची धाम यात्रा रूट में वाहनों का दबाव अधिक होने पर प्रात: 08:00 बजे से पर्यटक एवं भारी वाहनों हेतु यातायात / डायवर्जन प्लान*-

* नैनीताल व ज्योलिकोट से कैंचीधाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को भवाली सैनिटोरियम में पार्क कर पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम में दर्शन कराए जाएंगे।

ALSO READ:  देवशयनी एकादशी (तुलसी एकादशी), तिथि,मुहूर्त एवं महत्व, आलेख ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश चंद्र जोशी ।

* भीमताल मार्ग से कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को विकास भवन भीमताल में पार्क कर पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम में दर्शन कराए जाएंगे।

* हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन भीमताल रोड से खुटानी से मुक्तेश्वर व रामगढ़ होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।तथा ज्योलिकोट से जाने वाले वाहन यातायात सामान्य होने तक गेठिया क्षेत्र में रोके जाएंगे।

ALSO READ:  वीडियो --: प्रशासनिक आदेश से नहीं हो सकती उत्तराखण्ड हाईकोर्ट शिफ्टिंग, उत्तराखण्ड आंदोलनकारी अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में हुई अधिवक्ताओं की बैठक, राज्य की मूल अवधारणा का सम्मान करना हो नैतिक कर्तव्य,

* आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि का आवागमन सुचारू रहेगा।

* अल्मोडा/रानीखेत/बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जाने वाले भारी वाहन क्वारब से रामगढ़, मुक्तेश्वर से खुटानी होते हुए भीमताल से अपने गंतव्य को जाएंगे।

*नोट*-वाहनों का दबाव कम होने पर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई जाएगी।

You missed

You cannot copy content of this page