खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र में काम देखने गए एक ठेकेदार की 2 मंजिला भवन की खिड़की से गिरकर मौत हो गई है जिसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामे की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के भेज दिया हैं।

जानकारी के अनुसार नगर के मल्लीताल बिष्ट भोजनालय के पास शुक्रवार को रामपुर निवासी (48) तारिक पुत्र लड्डन जो की ठेकेदारी करता था एक भवन में काम का मुआयना करने के लिए पहुचा था इस बीच 2 मंजिला भवन की खिड़की में वह काम देखने के लिए झुका तभी अचानक अनियंत्रित होकर वह 20 फिट खिड़की से नीचे जा गिरा। इस बीच अन्य साथी उसे घायल अवस्था मे बीडी पांडे अस्पताल लेकर आये जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ALSO READ:  क्या यह नैनीताल की बड़ी समस्या थी ? 1 अगस्त से तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक वाहनों में हॉर्न के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंधित, जिलाधिकारी ने पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश,

एसएसआई अविनाश मौर्य ने बताया कि शव का पंचनामे की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।साथ ही उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया है।फिलहाल मम्मले की जांच की जा रही है।

You missed

You cannot copy content of this page