खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नगर पालिका सभासद दीप बर्गली की माता जी श्रीमती खष्टी बर्गली का शुक्रवार की अपरान्ह में निधन हो गया । वे करीब 87 वर्ष की थी ।

बताया जाता है कि श्रीमती खष्टी बर्गली कुछ समय से अस्वस्थ थी । उनका स्थानीय बी डी पांडे अस्पताल में इलाज चल रहा था और शुक्रवार की सुबह ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुई थी और आज दोपहर में उन्होंने अंतिम सांस ली । वे अपने पीछे पुत्र ललित बर्गली ठेकेदार एसोसिएशन नैनीताल के सचिव हैं । जबकि मझले पुत्र अरविंद बर्गली की मल्लीताल नयना देवी मंदिर के पास दुकान है । जबकि तीसरे पुत्र दीप बर्गली नगर पालिका के सभासद हैं । वे तल्लीताल गंगा सदन सुदर्शन होटल, ज़ू रोड में परिवार के साथ रहती थी ।

ALSO READ:  नैनीताल की एसओजी एवं कोतवाली काठगोदाम की संयुक्त टीम ने लगभग 1.85 करोड़ रुपये कीमत की 618 ग्राम स्मैक के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार ।

उनका अंतिम संस्कार शनिवार की पूर्वान्ह में रानीबाग में किया जाएगा ।

You missed

You cannot copy content of this page