खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा देशभक्त कहे जाने पर” नगर कांग्रेस कमेटी,नैनीताल द्वारा गहरा रोष व्यक्त किया गया है।

नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि गांधी जी जैसे महान व्यक्तित्व जिन्हें देश ही नहीं पूरे विश्व में सत्य व अहिंसा के पुजारी के रूप में जाना जाता है, उस महान व्यक्तित्व के हत्यारे का महिमामंडन करने पर अपने को देशभक्त पार्टी कहने वाली वर्तमान भाजपा सरकार से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत के खिलाफ कार्रवाई कर, उन पर मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाई कोर्ट ने सीनियर एडवोकेट के पदनाम के लिए मांगे आवेदन, 17 अगस्त तक का समय, नए नियम लागू,2018 के नियम निरस्त हुए ।

नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान अपने को राष्ट्रवादी पार्टी कहने वाली भाजपा के असली राष्ट्रवाद के चेहरे को दर्शाता है।

ALSO READ:  कैसे संवरेगा भविष्य, 1 प्रवक्ता के भरोसे चल रहा बेतालघाट का एकमात्र राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, उनके पास प्रभारी प्रधानाचार्य का चार्ज भी, साइंस वर्ग में इस वर्ष नहीं हुए कोई प्रवेश, व्यापार मंडल ने बी ई ओ, को सौंपा ज्ञापन ।

You missed

You cannot copy content of this page