खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल के समीपवर्ती गांव गेठिया के श्री देवी मां  मंदिर में शिव महापुराण शुरू हो गया है । जिसका 19 मई को पारायण होगा ।

शिव महापुराण शुरू होने से पूर्व स्थानीय महिलाओं ने बाजे गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली । जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं व ग्रामीणों ने भागीदारी की । कलश यात्रा के बाद विविध धार्मिक अनुष्ठानों के कथा का शुभारंभ हुआ । कथा प्रवचन आचार्य सुरेश बहुगुणा ‘तत्वगुरु’ द्वारा किया जा रहा है

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने कोटाबाग ब्लॉक के विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क, जानीं जनसमस्याएं

इस आयोजन को सफल बनाने में शिव महापुराण कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा नवीन पन्त,किसन रावत,जगत सिंह,मोहन सिंह कुरिया,लक्ष्मण सिंह,मनोज किरौला,मनोज बगडवाल,रोहित लोहनी,रवि जोशी आदि सहयोग कर रहे हैं ।

You cannot copy content of this page