खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  नैनीताल में मंगलवार सुबह से हो रही भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित हुआ है । यहां शहर की पहाड़ियां पिछले दो दिन से घने कॉरे से ढकी हुई हैं ।

यहां सोमवार को पूरे दिन घना कोहरा छाया हुआ था और पूरी रात कोहरा रहा । मंगलवार की सुबह से यहां हल्की बारिश हो रही थी । लेकिन 9 बजे बाद बारिश तेज होने लगी । जो अब लगातार जारी है । सुबह से हो रही बारिश के कारण स्कूली बच्चों,कर्मचारियों को बारिश में भीगते हुए जाना पड़ा । इस बारिश से नैनी झील का  जलस्तर 9.5 फीट पहुंच गया है ।

ALSO READ:  कैसे संवरेगा भविष्य, 1 प्रवक्ता के भरोसे चल रहा बेतालघाट का एकमात्र राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, उनके पास प्रभारी प्रधानाचार्य का चार्ज भी, साइंस वर्ग में इस वर्ष नहीं हुए कोई प्रवेश, व्यापार मंडल ने बी ई ओ, को सौंपा ज्ञापन ।

 

इधर मौसम विभाग ने आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है ।

You missed

You cannot copy content of this page