खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । यहां तल्लीताल चर्च के समीप बेंच में एक युवक का शव मिला है।  युवक तल्लीताल निवासी था।

 

बताया जाता है कि सुबह घूमने निकले राहगीरों ने बेंच पर एक व्यक्ति को बेसुध पड़ा देखा ।  जिसकी सुचना उन्होंने पुलिस को दी । युवक की जेब से  मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचित किया। मृत व्यक्ति की उम्र लगभग 47 वर्ष बताई गई है जो बेरोजगार था और नशे का आदी था।  मृतक के परिजन सवेरे लगभग 7.30 बजे उसे लेने पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में शव को लेकर घर को लौट गए। समझा जा रहा है कि यह व्यक्ति रात्रि से ही बैंच में लेटा रहा जिस कारण युवक की मौत हो गई।

You missed

You cannot copy content of this page