नैनीताल। महिला संस्था लेक सिटी वेलफेयर कि सोमवार को नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर माल रोड चांदनी चौक होटल में चुनाव किए गए। जो शांतिपूर्वक संपन्न हुए । जिसमें में संस्थापिका हेमा भट्ट, संरक्षक दिव्या साह, अध्यक्ष रानी साह, उपाध्यक्ष प्रेमा अधिकारी, सचिव दीपिका बिनवाल, उपसचिव कविता गंगोला, कोषाध्यक्ष कविता त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी रमा भट्ट, उपकोषाध्यक्ष मधुमिता , सांस्कृतिक सचिव प्रगति जैन को मनोनीत किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहां जो दायित्व हमें सौंपा है जनहित में कार्य कर संगठन को मजबूत करने का हर संभव प्रयास करेंगे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया और उनको बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर सोनू साह, गीता साह, विनीता पांडे, आभा साह, दीपा रौतेला, भारती साह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page