खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मंगलवार की रात मंगोली क्षेत्र में अतिवृष्टि से भारी क्षति हुई है । यहां कुछ घरों को भी नुकसान हुआ है साथ ही गांव के पैदल मार्ग बह गए हैं । काश्तकारों की फसल भी बर्बाद हुई है ।जगह जगह भूकटाव हुआ है और पहाड़ियों में दरारें पड़ गई है हैं । ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से तत्काल प्रभावित गांवों का जायजा लेने की मांग की है । थपलिया गांजा में भारी भूकटाव हुआ है । वहां नाला रौद्र रूप में बह रहा है । मंगोली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता हितेश मेहरा ने बताया कि पूरे क्षेत्र में दैवीय आपदा ने गम्भीर जख्म दिये हैं ।

ALSO READ:  भाजपा नेता भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट के गांवों में भाजपा की संगठनात्मक बैठकों में भागीदारी की, जनसंपर्क अभियान तेज कर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद ।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश मेहरा ने बताया कि मंगोली में पहाड़ी में गहरी दरारें पड़ गई हैं । जो कभी भी भीषण खतरे का कारण बन सकते हैं ।

ALSO READ:  वीडियो --: कहलक्वीरा श्यामखेत में जल संस्थान ने शुरू किया पेयजल टैंकों का सफाई अभियान, कहलक्वीरा में साफ हुआ 25 हजार लीटर का टैंक ।

You missed

You cannot copy content of this page