खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मंगलवार रात थापला मंगोली क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि के दौरान उफनाये नाले में बहने से एक व्यक्ति लापता हो गया था । जिसकी लाश बुधवार सुबह बरामद हुई है ।

आपदा कंट्रोल से प्रातः 8:30 बजे ग्राम थापला, पट्टी मंगोली में एक व्यक्ति की खमारी गधेरे में बह जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होने पर राजस्व विभाग की टीम को तत्काल घटना स्थल पर रवाना किया गया । राजस्व विभाग की टीम और ग्रामवासियों के सहयोग से नाले 2 किमी दूर श्री चन्द्र दत्त बिष्टानिया पुत्र जीवन चन्द्र बिष्टानिया उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम थापला पट्टी मंगोली तहसील व जिला नैनीताल का शव लगभग प्रातः10:00 बजे बरामद किया गया है। उपजिलाधिकारी नैनीताल द्वारा स्वयं मौके का निरीक्षण किया जा रहा है। राजस्व पुलिस द्वारा पंचनामा आदि की कार्यवाही की जा रही है । प्रभावित परिवार को आज ही आपदा अनुग्रह धनराशि स्वीकृत कर वितरित की जाएगी ।

ALSO READ:  लेकब्रिज चुंगी का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान, जांच समिति गठित कर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट ।

मृतक बिजली का काम करता था । वह थापला में रहता था । जबकि उसके परिवार जन कोटाबाग में रहते हैं । जो मौके पर पहुंच गए है ।

You missed

You cannot copy content of this page