खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के हिंदी के प्रवक्ता् तथा कोऑडिनेटर माध्यमिक वर्ग डा.माधव प्रसाद त्रिपाठी को गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग के कारपोरेट मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य के रुप में नामित किया गया है।

ALSO READ:  भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के दो फुटबॉल खिलाड़ियों का पुणे पायनियर फुटबॉल क्लब प्राइवेट लिमिटेड में चयन

 

इस आशय का पत्र संयुक्त सचिव राजभाषा विभाग डा.निधि पाण्डेय के हस्ताक्षरों की ओर से जारी हुआ है । यह पत्र डॉ. माधव प्रसाद त्रिपाठी को प्राप्त हो चुका है।

 

डा.त्रिपाठी को कॉरपोरेट मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य बनाये जाने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.सूर्य प्रकाश समेत समस्त स्टाफ व  उनके शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

ALSO READ:  नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने के हाईकोर्ट के आदेश में क्या क्या निर्देश थे, ऋषिकेश क्यों आया चर्चा में, कैसे शुरू हुआ हाईकोर्ट शिफ्टिंग का मुद्दा, पढ़े यह संक्षिप्त विवरण ।

डॉ. त्रिपाठी कुमाऊँ विश्व विद्यालय डी एस बी परिसर के हिंदी विभाग के पूर्व छात्र रहे हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page