खबर शेयर करें 👉

नैनीताल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी  सुशील कुमार लाल की प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर बैंक की “चेली भूली छात्रवृत्ति योजना” के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी और इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  को आमंत्रित किया गया।

ALSO READ:  पर्यावरण संरक्षण का संदेश: "आर्ट ऑफ़ लिविंग" ने बांटे 350 फलदार पौधे, ग्रामीणों से की पेड़ों की रक्षा की अपील,

 

इस योजना के तहत प्रदेश की 60 से अधिक आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को लाभान्वित किया जाएगा। यह योजना बैंक की सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उपपा अध्यक्ष प्रभात ध्यानी के अवैध हिरासत मामले में पुलिस से मांगा जवाब; पूछा- बालिग व्यक्ति को मां की कस्टडी में क्यों सौंपा, सीधे आजाद क्यों नहीं किया ?

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बैंक के नववर्ष 2026 के कैलेंडर का भी विमोचन किया गया।

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान बैंक के मुख्य परिचालन अधिकारी डॉ. दीपक पंत, क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मुकुल सनवाल सहित बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page