खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । राज्य सरकार द्वारा गैर राजपत्रित श्रेणी के सभी कर्मचारियों एवं शिक्षकों को बोनस भुगतान किए जाने के स्पष्ट शासनादेश के पश्चात भी प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों एवं संविदा कर्मियों को बोनस का भुगतान नहीं किए जाने पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने नाराजगी व्यक्त की है ।
 संगठन का कहना है कि इस संदर्भ में दो-दो बार स्पष्ट शासनादेश निर्गत किया जा चुके हैं । जिसमें दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को भी तदर्थ  बोनस बोनस दिए जाने का प्रावधान निहित है ।  परंतु विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते राज्य के दुर्गम क्षेत्र में पूर्ण निष्ठा से सेवा दे रहे शिक्षा मित्रों एवं संविदा कर्मियों  को विगत वर्ष में भी भुगतान नहीं किया गया ।
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय पदाधिकारी मनोज तिवारी ने इस संदर्भ में प्रदेश के मुख्यमंत्री, सचिव वित्त तथा सचिव विद्यालय शिक्षा को ज्ञापन भेज कर तदर्थ बोनस दिए जाने की मांग की है । श्री तिवारी ने कहा की इस संदर्भ में मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर भी इस शिकायत को दर्ज करवाया जा चुका है।

You missed

You cannot copy content of this page