खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । रात्रि में मल्लीताल स्थित बीडी पांडे अस्पताल के पीछे गैराज क्षेत्र में बिजली का तार टूटने से सड़क किनारे खड़ी तीन स्कूटी और तीन मोटरसाइकिलें आग की भेंट चढ़ गईं।

 

रात्रि में तेज हवा के दौरान विद्युत लाइन की तार टूटकर नीचे गिरीं, जिससे एक के बाद एक 6 दोपहिया वाहनों में आग लग गई। घटना के समय क्षेत्र में अंधेरा होने के कारण आग पर तत्काल काबू नहीं पाया जा सका।
सूचना मिलने पर फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी की बैठक में "जो सरकार निकम्मी है,वो सरकार बदलनी है" अभियान की तैयारियों पर हुई चर्चा ।

अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली की लाइन टूटना प्रतीत हो रहा है।

आग की चपेट में आई सभी स्कूटी और मोटरसाइकिलें टैक्सी बाइक थीं, जो पास ही रहने वाले लोगों की बताई जा रही हैं।

ALSO READ:  नाबालिग युवती के साथ हुए दुष्कर्म के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार युवती ने मीडिया को हाथ हिलाते हुए कोर्ट पहुंची, न्यायिक रिमांड में जेल भेजी गई ।

दोपहिया वाहन पूरी तरह जलने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

You missed

You cannot copy content of this page