खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जनपद नैनीताल के भाबर मैदानी क्षेत्रों में वर्तमान में घने कुहासे एवं शीतलहरी की स्थिति निरंतर बनी हुई है, जिससे विशेष रूप से छोटे बच्चों एवं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना है।

उक्त परिस्थितियों के दृष्टिगत, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, एतद्वोरा यह आदेशित किया जाता है कि जनपद नैनीताल के भाबर मैदानी क्षेत्रों (तहसील हल्द्वानी, लालकुओं, कालाढुंगी, रामनगर) में संचालित समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा कक्षा 01 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में दिनांक 31.12.2025 (बुद्धवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।

ALSO READ:  पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर नैनीताल में भव्य अभिनंदन; कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, रूसी में पान सिंह खनी के आवास पर हुआ स्वागत कार्यक्रम ।

यह अवकाश विद्यार्थियों/पंजीकृत बच्चों, विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षणोत्तर कर्मचारियों हेतु प्रभावी होगा। समस्त विद्यालय प्रबन्धन / प्रधानाचार्य/आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करेंगे कि इस आदेश की सूचना विद्यार्थियों एवं अभिभावकों तक समय से पहुंचा दी जाए। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा।

ALSO READ:  जनहित संस्था नैनीताल ने किया स्कूली बच्चों के मध्य वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन,

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

 

You missed

You cannot copy content of this page