खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल- हल्द्वानी रोड पर रूसी के समीप अनियंत्रित पिकअप  सडक़ से नीचे उतर गई। गनीमत रही कि पिकअप पेड़ से टकराकर रुक गई और बड़ा हादसा होने से टल गया ।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम नैनीताल से पिकअप यूके 04 सीसी 1901 हल्द्वानी की ओर को जा रही थी। पिकअप चील चक्कर मोड़ पर पहुंची ही थी कि अनियंत्रित होकर रौंग साइड जाकर सडक़ से नीचे उतर गई। गनीमत रही कि नीचे पेड़ होने के चलते पिकअप खाई में गिरने से रुक गई। सूचना के बाद तल्लीताल पुलिस मौके अपर पहुंची।

ALSO READ:  नाबालिग युवती के साथ हुए दुष्कर्म के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार युवती ने मीडिया को हाथ हिलाते हुए कोर्ट पहुंची, न्यायिक रिमांड में जेल भेजी गई ।

मामले में तल्लीताल थाने के थाना प्रभारी मनोज नयाल ने बताया कि पूछताछ में चालक पुष्कर सिंह ने बताया कि अनियंत्रित पिकअप सडक़ से नीचे उतर गई थी । चालक को कोई चोट नहीं आई है।

You missed

You cannot copy content of this page