खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मल्लीताल निवासी कुंदन बिष्ट को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।

संगठन के जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता व जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे की ओर से जारी मनोनयन पत्र में कुंदन बिष्ट से संगठन की एकता व मजबूती के साथ ही व्यापारी हित मे कार्य करने की अपेक्षा की गई है । कुंदन बिष्ट को यह अहम जिम्मेदारी मिलने पर व्यापारियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है ।

ALSO READ:  दोपहिया वाहनों से 100 रुपया टैक्स वसूली के भारी विरोध के बाद बैक फुट पर आई नगर पालिका, टैक्स वसूली रोकी गई ।

इधर कुंदन बिष्ट ने कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे ।

इससे पूर्व मल्लीताल निवासी व व्यापार मंडल मल्लीताल के पूर्व महामंत्री सोनू बिष्ट को भी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी दी गई थी ।

You missed

You cannot copy content of this page