खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । गुरुवार की सुबह नैनी झील में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है  । पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

 

 

 

पुलिस ने बताया कि मृतक अजय कुमार उम्र 47 निवासी मोहल्ला नीम की चढ़ाई बरेली का है।

 

पुलिस ने विभिन्न स्थानों में संपर्क किया उसके बाद उसकी शिनाख्त हो पाई । बरेली से मृतक के परिजन यहां पहुंचे और उन्होंने उसके शिनाख्त की परिजनों ने बताया कि 9 जून को वह बरेली से नैनीताल को रवाना हुआ था । पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर दिया है ।

ALSO READ:  आदेश --: अनुरोध के आधार पर होने वाले तबादलों में मेडिकल बोर्ड प्रमाण पत्र को लेकर शिक्षा निदेशालय ने जारी किए सख्त निर्देश ।

 

 

शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा ।

 

पुलिस को मृतक की जेब से नींद की गोलियों का एक पत्ता और कुछ नकदी बरामद हुई। परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि अजय कुमार लंबे समय से नशे के आदी थे और अकसर शराब के साथ नींद की गोलियां भी लेता था।
परिजनों के अनुसार वह मानसिक तनाव और अवसाद की स्थिति में था। एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

You missed

You cannot copy content of this page