नैनीताल । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ.मंजूनाथ टी सी के निर्देशन में पुलिस ने जिले के एक होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ कर 52 लोग गिरफ्तार किए हैं और 10 लड़कियों को रेस्क्यू किया है । इस अनैतिक कृत्य में होटल का मैनेजर भी शामिल बताया जा रहा है । जो फरार है ।
👉*एसएसपी की सटीक रणनीति पर एस ओ जी और पुलिस लाइन फोर्स ने रामनगर के एक रिसॉर्ट में मारा छापा मारा है ।
👉 *रिसॉर्ट में चल रहा था देह व्यापार:* पूरे रिसॉर्ट में लंबे समय से अवैध रूप से सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था।
👉*52 गिरफ्तार, 10 युवतियां रेस्क्यू: मौके से 52 लोग गिरफ्तार नेपाल, बंगाल और यूपी की 10 लड़कियों को सुरक्षित निकाला गया।
👉 बिना लाइसेंस चल रहा था बार: भारी मात्रा में अवैध शराब, भारी नकदी और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद ।
👉 मैनेजर फरार, स्टाफ शामिल: होटल कर्मचारियों की मिलीभगत आई सामने, फरार मैनेजर की तलाश में पुलिस की दबिश जारी।
घटना का विस्तृत विवरण आज 4:30 बजे कोतवाली रामनगर में एस एस पी द्वारा पूरे मामले का किया जाएगा खुलासा ।


