नैनीताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को “हिमालयन ग्रीन ट्रेजर यूजफुल प्लांट ऑफ उत्तराखंड वेस्टर्न हिमालय” का लोकार्पण किया । इस पुस्तक में उत्तराखंड के उपयोगी पौधों आवृत्तबीजी, अनावृत बीजी, तेरिडोफिट्स का वर्णन किया गया है । फ्लोरा में 1265 पादप प्रजातियों को शामिल किया गया है जो एथ्नोबोटनी के साथ जंगलों के पौधों की उपयोगिता प्रस्तुत करती है ।पुस्तक को इंदु बुक पब्लिशर न्यू दिल्ली द्वारा प्रकाशित किया गया है ।
पुस्तक को डॉ कंचन उप्रेती,डॉ नवीन पांडे, डॉ नवीन चंद्र,डॉ गजेंद्र सिंह, प्रो. ललित तिवारी तथा प्रो. वाई पी एस पांगती द्वारा संपादित किया गया है । इस अवसर पर कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पांच वर्ष मुख्यमंत्री के रूप में पूर्ण होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा शॉल उड़ाकर सम्मानित किया ।
कूटा अध्यक्ष डॉ तिवारी ने संविदा प्राध्यापकों एवं कार्मिकों की विनियमितीकरण की कट ऑफ डेट 2026 करने तथा संविदा प्राध्यापकों का वेतन यू जी सी नियमानुसार करने हेतु ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा ।


