खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।
भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का तूफानी दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान वे भीमताल ब्लॉक की ग्राम सभा गहलना में आयोजित एक खुली बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। ग्राम सभा आगमन पर वहाँ की ग्राम प्रधान कुमारी कृति आर्य ने डॉ. आर्य को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया।

​बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने केंद्र और राज्य की ‘डबल इंजन सरकार’ द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

ALSO READ:  बलियानाले के ट्रीटमेंट कार्यों से संतुष्ट नहीं हैं भीमताल के ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश बिष्ट ने किया ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियों के साथ बलियानाले की तलहटी क्षेत्र का दौरा,

 

 

इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश बोहरा, बूथ प्रभारी महेंद्र मेहरा, लक्ष्मी राज, कुंवर सिंह, पुष्पा देवी, मोहनी, हेम चंद्र, किशन सिंह, रितु आर्य, गिरधारी लाल, अंजू देवी, वंदन कनवाल, बसंती देवी सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामवासी मौजूद रहे।

ALSO READ:  मौसम अलर्ट --: 2 व 3 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट । जिलाधिकारी नैनीताल ने जारी किए दिशा निर्देश ।

​इसके पश्चात डॉ. आर्य ने अपनी जनसंपर्क मुहिम को आगे बढ़ाते हुए मंगोली ग्राम सभा का रुख किया। वहाँ पहुँचकर उन्होंने क्षेत्र के विकास और स्थानीय समस्याओं को लेकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मंगोली के ग्राम प्रधान हेम बहुखंडी, बूथ अध्यक्ष प्रमोद कनवाल, श्रीमती दीपा, नीमा, नरेंद्र राम, दीपा मेहरा, प्रेम सिंह, हरेंद्र सिंह और कमल सहित कई प्रबुद्ध नागरिकों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन और क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की।

You missed

You cannot copy content of this page