खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । राज्य निर्माण सेनानी वेलफेयर सोसाइटी एसोसिएशन, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संगठन द्वारा 6 जुलाई को नैनीताल क्लब में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें राज्य आंदोलनकारी हुकम सिंह कुंवर व मोहन पाठक को दर्जा मंत्री का दायित्व मिलने पर सम्मानित किया जाएगा ।

 उत्तराखंड सरकार ने हुकुम सिंह कुंवर को आंदोलनकारी परिषद का अध्यक्ष व  मोहन पाठक को खेल परिषद में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है ।
 इस समारोह के संयोजक,  राज्य आंदोलनकारी संगठन के नैनीताल जिलाध्यक्ष  गणेश सिंह बिष्ट  को बनाया गया है ।  कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से शुरू होगा जिसमें समस्त आंदोलनकारी प्रतिभाग करेंगे । इस मौके पर दोनों दर्जंतरियों का स्वागत  सम्मान किया जाएगा तथा मांग पत्र सौंपा जाएगा । कार्यक्रम समाप्ति के बाद राज्य निर्माण सेनानी  वेलफेयर सोसाइटी एसोसिएशन की बैठक होगी । जिसमें राज्य आंदोलनकारियों के हितों पर चर्चा की जाएगी  और  बैठक में वेलफेयर सोसाइटी एसोसिएशन के कार्यों पर चर्चा की जाएगी  ।
साथ ही संगठन में नए पदाधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे ।
   वेलफेयर सोसाइटी एसोसिएशन की सम्मान समारोह की आज हुई तैयारी बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष भुवन जोशी, ज़िला अध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट, मनमोहन कनवाल, पान सिंह सिजवाली, तारा सिंह बिष्ट, पान सिंह रौतेला, रईस भाई, हरेन्द्र सिंह, दीवान सिंह, प्रकाश आर्या, महेश जोशी,  वीरेंद्र जोशी, कंचन चंदोला, हरि ओम शास्त्री, लक्ष्मी नारायण लोहनी, मुनीर आलम, नवीन जोशी सहित अन्य आंदोलनकारी मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page