नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी की एक बैठक मानव संसाधन विकास केंद्र के सभाकक्ष में आज महासंघ अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत एवं उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष कुलदीप सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें महासंघ के संविधान की व्यवस्था के अनुसार वर्तमान कार्यकारिणी को कार्य विस्तार दिया गया।

महासंघ के अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत एवं महामंत्री डाॅ लक्ष्मण सिंह रौतेला ने जानकारी देते हुए बताया कि महासंघ की वर्तमान कार्यकारिणी की सातवीं सामान्य बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के आगामी चुनाव के संबंध में चर्चा की गई एवं संगठन के शाखाओं के प्रतिनिधियों द्वारा दी गई सलाह के अनुसार वर्तमान कार्यकारिणी को संगठन के संविधान की धारा 8.4 में दी गई व्यवस्था के आधार पर छह माह का कार्य विस्तार दिया गया। उन्होंने बताया कि इस विस्तार की सीमा के अंतर्गत ही संगठन के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे। दोनों पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि कार्यकारिणी की बैठक के दौरान संगठन की उपलब्धियों पर आधारित एक प्रगति रिपोर्ट भी कार्यकारिणी के सम्मुख प्रस्तुत की गई। इसी के क्रम में दोनों पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि संगठन की मांग पत्र एवं कर्मचारी की विभिन्न समस्याओं में से जिनका निराकरण अभी तक नहीं किया गया है उनपर शीघ्र कार्यवाही हेतु जल्द ही विश्वविद्यालय प्रशासन से पत्राचार किया जाएगा और आगे की रणनीति तय की जाएगी।

ALSO READ:  हाईकोर्ट ने उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव को लेकर दिए अहम निर्देश ।

आज हुई बैठक का संचालन महासंघ के महामंत्री डाॅ लक्ष्मण सिंह रौतेला ने किया। बैठक में महासंघ के कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, प्रशासनिक भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दीपक सिंह बिष्ट, सचिव नवल किशोर बिनवाल, उपाध्यक्ष जीवन सिंह रावत, डीएसबी परिसर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जगदीश चंद्र पपनै, उपाध्यक्ष भावना राणा, राजेंद्र सिंह ढैला, सचिव जयप्रकाश मिश्रा, उप सचिव हेमंत प्रसाद, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, भीमताल परिसर कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि शमशेर सिंह मेहरा, सचिव मनोज कुमार रौतेला उप सचिव दलीप सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र जोशी, कार्यकारिणी सदस्य डाॅ नीरज साह, चंद्रबल्लभ जोशी, चंद्रशेखर पंत, नरोत्तम बहुगुणा, राम सिंह गुसाईं एवं विशेष आमंत्रित सदस्य नंदा बल्लभ पालीवाल, गणेश बिष्ट सहित कई कर्मचारी शामिल हुए।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You cannot copy content of this page