खबर शेयर करें 👉

नैनीताल विधानसभा से भाजपा विधायक प्रत्याशी  सरिता आर्य को विजयी बनाने के हेतु आज  युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में नैनीताल , भवाली , गरमपानी , बेतालघाट,  मण्डल अध्यक्षों एवं मोर्च के जिला पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गयी । बैठक का संचालन जिला मंत्री मोहित लाल साह द्वारा किया गया ।
बैठक में जिलाध्यक्ष योगेश सिंह रजवार ने कहा कि  विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा अपने दम पर विधानसभा नैनीताल को भारी मतों जिताएगा । इसलिये युवा मोर्चा के कार्यकर्ता  बूथ बूथ जाकर प्रचार करें । इस बैठक को सरिता आर्य ने भी सम्बोधित किया ।
इस दौरान विस्तारक विधानसभा नैनीताल आलोक तिवारी, उपाध्यक्ष गौरव जोशी , जिला मंत्री मोहित साह  , पूर्व अध्यक्ष महिला मोर्चा जीवंती भट्ट, पूर्व प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा रीना महेरा, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी त्रिवेंद्र साह  , जिला सह मीडिया प्रभारी आकांक्षा तिवारी  ,नगर मंडल अध्यक्ष नैनीताल आशु उपाध्याय  ,मंडल अध्यक्ष भवाली धीरेंद्र रावत , मंडल अध्यक्ष गरमपानी नरेंद्र बिष्ट  ,मंडल महामंत्री बेतालघाट चंद्रप्रकाश  सहित  मंडलों के पदाधिकारिगण उपस्थित रहे।

ALSO READ:  वीडियो --: प्रशासनिक आदेश से नहीं हो सकती उत्तराखण्ड हाईकोर्ट शिफ्टिंग, उत्तराखण्ड आंदोलनकारी अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में हुई अधिवक्ताओं की बैठक, राज्य की मूल अवधारणा का सम्मान करना हो नैतिक कर्तव्य,

You missed

You cannot copy content of this page