खबर शेयर करें 👉

महिलाओं का भीमताल सीट पर
राष्ट्रीय राजनीति दलों के बजाय यूकेडी पर अधिक दिखाई दे रहा है रुझान

यूकेडी प्रत्याशी एडवोकेट राहुल को मिल रहा है लोगों का अपार समर्थन

भीमताल। उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी एडवोकेट हरीश चंद्र जोशी राहुल का चुनाव प्रचार तेज हो गया। भीमताल विधानसभा सीट पर यूकेडी प्रत्याशी एडवोकेट राहुल को लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। लोगों में इस बार भीमताल सीट पर राष्ट्रीय राजनीति दलों के प्रति लोगों का रुझान कम दिखाई दे रहा है। विशेष कर महिला मतदाताओं में क्षेत्रीय दल यूकेडी के प्रति खासा रूझान दिखाई दे रहा है। ओखलकांडा की कई महिला ग्राम प्रधानों ने नाम सार्वजनिक न करने की शर्त पर बताया कि वह ध्येय संस्था अध्यक्ष एवं यूकेडी प्रत्याशी एडवोकेट राहुल द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व किसानों के लिए किये गये कार्य काबिले तारीफ हैं। बताया ब्लॉक की अधिकांश महिलाओं ने तय कर लिया है कि वह चुनाव में यूकेडी प्रत्याशी राहुल को ही समर्थन करेंगी। बताया वह राष्ट्रीय राजनीति दलों के नेताओं के कोरे आश्वासनों से परेशान हैं। क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है। ग्रामीण महिलाओं की स्थिति बेहद दयनीय है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की सोच इन राष्ट्रीय दलों के लोगों में नहीं है। कहा एडवोकेट राहुल ने जो महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के लिए कार्य किया है उसके लिए पूरे भीमताल विधानसभा की महिलाएं उनके साथ है।

ALSO READ:  उक्रांद के संस्थापक सदस्य व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र रजवार के निधन पर शोक सभा का आयोजन ।

 

 

You missed

You cannot copy content of this page