खबर शेयर करें 👉

कांग्रेस प्रत्याशी भंडारी ने हरिनगर में घर-घर जाकर मांगे वोट

भीमताल। भीमताल से कांग्रेस प्रत्याशी दान सिंह भंडारी ने बुधवार को समर्थकों के साथ ग्राम सभा हरीनगर में जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की। उन्होंने जनता से चुनाव में सहयोग की अपील की। कहा वह क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान केडी रूबाली, हेम भट्ट, राकेश बृजवासी समेत अन्य समर्थक शामिल रहे।

You missed

You cannot copy content of this page