खबर शेयर करें 👉

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला को कांग्रेस नेतृत्व ने प्रदेश महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है। पूर्व अध्यक्ष सरिता आर्य के भाजपा में शामिल हो जाने की वजह से 17 जनवरी से यह पद रिक्त था। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज महिला कांग्रेस में नई नियुक्तियों की घोषणा की।
ज्योति के साथ चार महिला कांग्रेस नेताओं का प्रमोशन भी किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष से वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। दून की महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन भी अब वरिष्ठ उपाध्यक्ष होंगी। भागीरथी बिष्ट और अल्का पाल को भी वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

You missed

You cannot copy content of this page