खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नगरपालिका नैनीताल की कर निर्धारण समिति की शनिवार को समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर निर्धारण के 61,दाखिल खारिज के 5 व 24 एकतरफा मामले निपटाए गए ।

 

ALSO READ:  उत्तराखण्ड सरकार ने स्थानांतरण नीति में किया बड़ा बदलाव: गंभीर बीमार माता-पिता और सैनिकों के परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

कर निर्धारण समिति की बैठक में आज कर निर्धारण के 61 मामले प्रस्तावित थे । जो सभी निपटाए गए । इसके अलावा 24 मामले एकतरफा सुने गए और उनका कर निर्धारण किया गया । जबकि आज दाखिल खारिज के केवल चार ही प्रस्ताव समिति के सामने प्रस्तुत हुए जो पारित किए गए ।

ALSO READ:  32 महीने बाद कल 30 मई को है अधिक मास में आने वाला पूर्णिमा व्रत,

बैठक में समिति के सदस्य प्रेमा अधिकारी,रेखा आर्य,मनोज साह जगाती,भगवत रावत,कैलाश रौतेला के अलावा पालिका कर्मचारी मोहन सिंह चिलवाल, कर निरीक्षक हिमांशु चन्द्रा आदि मौजूद थे ।

You cannot copy content of this page