खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  उधम सिंह नगर के कोसी नदी में अवैध खनन के खिलाफ पूर्व के आदेश का पालन न करने के मामले में  दोबारा  दायर की गई जनहित याचिका पर  सुनवाई के बाद मुख्य न्यायधीश की अध्यक्षता वाली खण्डपीठ ने सचिव खनन को 16 मार्च को व्यक्तिगत रूप से  कोर्ट इन पेश होने के आदेश दिए हैं।   खण्डपीठ ने मामले की अगली हेतु 16 मार्च की तिथि नियत की है।आज मामले की सुनवाई मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी व न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खण्डपीठ में हुई।  मामले के अनुसार  उधमसिंहनगर निवासी रमेश लाल ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि उधमसिंहनगर में कोसी नदी में कई वर्षों से अवैध खनन का कार्य किया जा रहा है । जिस पर उच्च न्यायालय  ने 2019 में अवैध खनन रोकने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने के दिशा निर्देश जारी किए गए थे। बावजूद इसके अब तक टॉस्क फोर्स का गठन नहीं किया गया। याचिकाकर्ता का कहना है कोर्ट ने पूर्व में जो आदेश दिए थे उनकी अवहेलना करते हुए यहां पर फिर से अवैध खनन किया जा रहा है। इसलिए कोर्ट का आदेश पालन नही करने पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही की जाय।

You cannot copy content of this page