खबर शेयर करें 👉

घर से बाजार जाने निकली एक नाबालिग युवती रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका ‘कुछ पता नहीं चल पाया है। रामनगर के मोहल्ला खत्याड़ी निवासी नूरजहां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 15 साल की पुत्री निशा घर से किसी काम के लिए बाजार गयी थी, लेकिन वह शाम तक वापस नहीं पहुंची। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

You missed

You cannot copy content of this page