खबर शेयर करें 👉

बैजनाथ बैराज में डूबने से 21 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई । युवक बाड़ेछीना का रहने वाला बताया गया है । थानाध्यक्ष बैजनाथ कैलाश बिष्ट ने बताया कि रविवार को कौसानी से कुछ युवक बैजनाथ मंदिर घूमने आए थे। गर्मी अधिक होने की वजह से वीटू आर कौसानी में कार्यरत एक युवक बैराज में नहाते समय डूब गया। जिस कारण उसकी मृत्यु हो गयी। मृतक तुसार बिष्ट पुत्र प्रदीप सिंह बिष्ट (21 वर्ष) निवासी सीलगांव बाड़ेछीना अल्मोड़ा का निवासी है। उसकी पहचान जेब में मिले आधार कार्ड से हुई। उन्होंने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है ।

You missed

You cannot copy content of this page