खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य को सूचना मिली की कुछ महिलाओं व पुरुषों द्वारा शहर में अनैतिक देह व्यापार  किया जा रहा है। जो युवतियों की फोटो व्हाट्सएप के माध्यम से भेज कर युवतियों के दाम लगाकर पैसे लेकर अनैतिक धंधा करवाते हैं। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक परवेज अली (ऑपरेशन) के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम व एडीटीएफ टीम का गठन कर संयुक्त रूप से पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए जनता इंटर कॉलेज के पास से 04 व्यक्तियों को अनैतिक व्यापार करते पकड़ा गया। जिनके पास से मोबाइल बरामद हुए। मोबाइलों में ग्राहकों को कई कई युवतियों की फोटो भेजकर युवतियों के दाम लगाकर पेटीएम के माध्यम से पैसे लिए जाने पर चारों व्यक्तियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया।

You missed

You cannot copy content of this page