खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नगर के मल्लीताल सात नम्बर से 20 वर्षीय युवती  लापता हुई है।  कोतवाली में युवती की गुमशुदगी दर्ज हुई है और पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है।

 

 

जानकारी के अनुसार मल्लीताल सात नंबर क्षेत्र निवासी रवीना बोरा (20) एक जनवरी को घर से बाजार को गई। शाम तक वापस न आने व मोबाइल नंबर नहीं लगने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने परिचितों से पूछताछ की लेकिन युवती का पता नहीं चल पाया।

ALSO READ:  अच्छी खबर -: रेल सेवा - कल 18 जुलाई को रामनगर से चलेगी रामनगर देहरादून एक्सप्रेस ।

 

 

 

जिसके बाद परिजन कोतवाली शिकायत लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस से युवती को तलाशने की गुहार लगाई। मामले में  कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हेम चन्द्र पंत ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।

ALSO READ:  नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था से हाईकोर्ट चिंतित, हाईकोर्ट ने कहा नैनीताल की संकरी सड़कें और भौगोलिक परिस्थितियां अनियंत्रित संख्या में वाहनों का भार सहन करने की अनुमति नहीं देतीं।

You missed

You cannot copy content of this page